Friday, February 13, 2026
Homeखबर स्तम्भस्वर्गीय इंदिरा गांधी और लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को किया गया...

स्वर्गीय इंदिरा गांधी और लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को किया गया याद

गिरीडीह : जिला कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा देश के आयरन लेडी स्वर्गीय इंदिरा गांधी और लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि एवं जयंती मनाई गई।

कांग्रेसियों ने दोनों के फोटो पर माल्यार्पण कर नमन किया इस बाबत जिला अध्यक्ष धनंजय सिंह ने कहा कि देश में कई महापुरुष जन्म लिए लेकिन इन दोनों की एक अलग कार्यशैली और छवि इस देश में थी आज भी लोग उनके किए हुए कार्य को याद करते हैं इसलिए हम सभी देशवासी इस अवसर पर एकत्रित होते हैं और प्रयास करते हैं उनके जो किए हुए कार्य देश में थे हम लोग भी करें
पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी के द्वारा बैंक को राष्ट्रीयकरण किए गए जो आज भी देश की जनता याद करती है।

इस कार्यक्रम में अजय सिन्हा, मदनलाल विश्वकर्मा, अशोक विश्वकर्मा, राजेश तुरी, सद्दाम हुसैन ,सैफुद्दीन खान, कृष्ण सिंह, समीर राज चौधरी ,आलमगीर आलम, पंकज सागर, बलराम यादव, चंद्रशेखर सिंह, सुजीत मंडल राम प्रसाद राय ,मुस्तफा, राजीव रंजन थे

RELATED ARTICLES

Most Popular