Friday, February 13, 2026
Homeखबर स्तम्भविजयनगरम में दो यात्री ट्रेनों की टक्कर, 13 की मौत हादसे के...

विजयनगरम में दो यात्री ट्रेनों की टक्कर, 13 की मौत हादसे के बाद 33 ट्रेनें रद्द

आंध्र प्रदेश में भीषण ट्रेन हादसा हो गया. इस हादसे में मरने वालों की संख्या 13 पहुंच गई है. 54 से ज्यादा लोग घायल हैं. जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनका इलाज चल रहा है. घटनास्थल पर एनडीआरफ की टीमें रेस्क्यू अभियान चला रही हैं. यह बड़ा हादसा शाम करीब 7 बजे हुआ। दो पैसेंजर ट्रेन आपस में टकरा गई थीं, जिससे बड़ा नुकसान हुआ।

पूर्वी तटीय रेलवे ने कहा कि आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में दो ट्रेन की टक्कर संभवत मानवीय भूल के कारण हुई होगी। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विश्वजीत साहू के अनुसार, विशाखापट्टनम-रायगढ़ा स्पेशल ट्रेन द्वारा सिंग्नल की ओवरशूटिंग हुई, जिसे कार दोनोंट गाड़ियों की आपस में भिडंत हो गई।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि सरकार ने पीड़ितों के लिए अनुग्रह राशि की घोषणा की है.

अश्विनी वैष्णव ने कहा, “सभी घायलों को अस्पतालों में पहुंचाया गया है. अनुग्रह राशि का भुगतान शुरू हो गया है – दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के लिए 10 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायल के लिए दो लाख रुपये और मामूली रूप से घायल के लिए 50,000 रुपये की घोषणा की गयी है. ’’

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने भी इस दुर्घटना पर दुख व्यक्त करते हुए अधिकारियों को राज्य के मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये और घायलों को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने का निर्देश दिया.

RELATED ARTICLES

Most Popular