Friday, February 13, 2026
Homeखबर स्तम्भबालूमाथ में नव पदस्थापित सीओ तृप्ति विजया कुजूर ने दिया योगदान

बालूमाथ में नव पदस्थापित सीओ तृप्ति विजया कुजूर ने दिया योगदान

बालूमाथ: बालूमाथ अंचल अधिकारी के पद पर नव पदस्थापित तृप्ति विजय कुजूर ने सोमवार को अपना योगदान दिया। निवर्तमान सीओ आफताब आलम से प्रखंड कार्यालय के कच्छ में उन्होंने पदभार ग्रहण किया। पदभार के बाद श्रीमती कुजूर ने कहीं की मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी की लंबित पड़े जमीन संबंधित मामले का निष्पादन जल्द हो। वहीं उन्होंने ग्रामीण से अपील करते हुए कहीं की अंचल संबंधी समस्याओं को बेझिझक लेकर ग्रामीण मेरे कार्यालय आए मैं नियम संगत जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने का कोशिश करूंगी। जिसके बाद बालूमाथ थाना के पुलिस निरीक्षक शशि रंजन कुमार, पुलिस सब इंस्पेक्टर धीरज कुमार,राजद प्रखंड अध्यक्ष प्रीतलाल यादव, समाजसेवी शंकर चौरसिया एवं कांग्रेस नेता एजाज खान द्वारा गुलदस्ता भेंट कर नव पदस्थापित सीओ को स्वागत किया। इस मौके पर लातेहार जिला के झामुमो संयुक्त सचिव मो० इमरान,हरिहर यादव,उमेश यादव, राजन यादव,पिंटू यादव, तुलसी राम, बाबूलाल गंझू, रामकुमार यादव, सहित कई लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular