झारखंड प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में चलने वाले संकल्प यात्रा का समापन एवं मेरा माटी मेरा देश के जन अभियान का केंद्रीय स्तर पर आगाज किया गया साथ ही इस समापन कार्यक्रम में 6 विधानसभा क्षेत्र के संकल्प यात्रा का संबोधन भी हुआ इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित संगठन से जुड़े हुए संगठनात्मक भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेता सहित अन्य भाजपा के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी मंच पर मौजूद रहे कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के साथ हुआ इस कार्यक्रम के माध्यम से मौजूदा झारखंड सरकार के कार्यकलापों को झारखंडी जनता के जन विरोधी बताते हुए आगामी चुनाव में वर्तमान झारखंड सरकार को सत्ता में नहीं आने के लिए कृत संकल्पित किया गया कार्यक्रम में मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम से संग्रहित मिट्टी को अमृत कलश के माध्यम से आगामी 29 अक्टूबर को दिल्ली भेजा जाएगा
इस कार्यक्रम में अपने संबोधन में केंद्रीय नेता अर्जुन मुंडा ने वर्तमान राज्य सरकार के कार्यकाल में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं अपराधिक संरक्षण की बात कही साथ ही प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार में हुई उपलब्धियां को बतलाया
वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि झारखंड प्रदेश में शुरू हुए संकल्प यात्रा मैं मिला जन समर्थन इस बात को प्रदर्शित करता है कि वर्तमान राज्य सरकार से राज्यवासी पूरी तरीके से असंतुष्ट दिख रहे हैं और इसका जवाब आने वाले चुनाव में मिलेगा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कार्यक्रम में उपस्थित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि भगवान बिरसा मुंडा के धरती पर संकल्प यात्रा के समापन के अवसर पर आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है उपस्थित जन समर्थन एवं संकल्प यात्रा के अपार सफलता के बाद इस बात को दर्शाता है कि आने वाले चुनाव में झारखंड में कमल खिलेगा और भाजपा की सरकार बनेगी संकल्प यात्रा 81 में से 75 विधानसभा क्षेत्र में हो चुका है और आज 6 विधानसभा की जनता जुटी है पूरा सहयोग इस दरमियान मिला है
