Friday, February 13, 2026
Homeखबर स्तम्भबोकारो- मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित

बोकारो- मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित

बोकारो :-जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री कुलदीप चौधरी के निर्देशानुसार शनिवार को जिले के सभी मतदान केंद्रोंपर छूटे हुए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया। सभी केंद्रों पर सुबह नौ बजे से अपराह्न चार बजे तक बूथ लेवल आफिसर (बीएलओ) उपस्थित थे।

मतदान केंद्रों पर जमा हुआ आवेदन

जिले के सभी मतदान केंद्रों पर लोगों द्वारा प्रपत्र छह-नया नाम जोड़ने के लिए, प्रपत्र सात- नाम हटाने के लिए मृत – स्थानांतरित, प्रपत्र आठ – संशोधन के लिए नाम उम्र,पता बदलने एवं अन्य त्रुटि ०के लिए आवेदन जमा किया गया।

उल्लेखनीय हो कि, भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 शुरू हो गया है। इसी के तहत जिले के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष मतदाता शिविर का आयोजन आज किया गया। आयोग कि मंशा कोई भी व्यक्ति अपने मतदान के अधिकार से वंचित नहीं रहें इसके लिए विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। रविवार दिनांक 29 अक्टूबर 2023 को भी सभी मतदान केंद्रों पर शिविर का आयोजन किया जाएगा।

ईआरओ – एईआरओ ने किया निरीक्षण।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त के निर्देश पर शनिवार को सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ईआरओ) एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (एईआरओ)*ने अपने – अपने क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों पर आयोजित विशेष शिविर का निरीक्षण किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular