Friday, February 13, 2026
Homeखबर स्तम्भयोगेंद्र तिवारी से फिर पूछताछ करेगी ED

योगेंद्र तिवारी से फिर पूछताछ करेगी ED

Ranchi :  झारखंड शराब घोटाला के आरोपी शराब कारोबारी योगेंद्र तिवारी से इन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) फिर छह दिनों तक पूछताछ करेगी. कोर्ट ने इसकी इजाजत दे दी है. इससे पहले ईडी ने योगेंद्र तिवारी से आठ दिनों तक पूछताछ की थी. इस पूछताछ में कई अहम खुलासे हुए हैं. शनिवार को रिमांड की अवधि खत्म होने के बाद योगेंद्र तिवारी को रांची PMLA (प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) की स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया. इस दौरान ED की ओर से उपस्थित विशेष लोक अभियोजक बी एम पी सिंह ने योगेंद्र तिवारी से दोबारा पूछताछ करने के लिए छह दिनों की रिमांड देने की अनुमति मांगी. जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया.

RELATED ARTICLES

Most Popular