बोकारो : बोकारो के दूंदीबाग हटिया एक अजीबोगरीब हटिया है यह हटिया लगभग 5 से 6 एकड़ में फैला हुआ है यहां जूता पॉलिश से चंडीपाठ तक का सामान की उपलब्धता है इस हटिया में सभी प्रकार के सामान , सब्जी के लिए चर्चित है.प्रतिदिन यहां करोड़ों रुपए का व्यापार प्रतिदिन होता है लेकिन विडंबना यह है कि इतनी बड़ी हटिया बाजार में एक शौचालय की उपलब्धता नहीं है जिस कारण हटिया के दुकानदार से लेकर हजारों की संख्या में पहुंचने वाले ग्राहक को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है.आबादी भी इस बाजार का 5 हजार से अधिक है.
यहां नेता हो या अधिकारी सभी लोग आते रहते हैं,जरूरत के समान खरीदते है,लेकिन शौचालय या पेशाब घर की उपलब्धता सुनिश्चित नही कर रहे हैं, जिस कारण यहां के महिला दुकानदारो या महिला ग्राहको को काफी कठिनाई महसूस होती रहती है. एक सुलभ शौचालय है भी तो वो भी जर्जर अवस्था में है जिसमे पुरुष तो किसी तरह अपना काम चला लेते हैं लेकिन महिला के लिए समस्या ही समस्या है. ववयुद नेता या अधिकारी की नजरें इस तरफ इनायत नही होती हैं.जबकि ध्यान देने की जरूरत है वही एक महिला ग्राहक ने बताया की यहां 30,40 वर्षों से महिला के लिए शौचालय नहीं बना है
