Friday, February 13, 2026
Homeखबर स्तम्भफॉरेस्ट की खाली भूमि पर बनेगा संसाधनों से लैस पार्क

फॉरेस्ट की खाली भूमि पर बनेगा संसाधनों से लैस पार्क

बोकारो : कहते हैं कि फॉरेस्ट विभाग की जमीन पर आप कुछ भी नहीं कर सकते हैं लेकिन भारत सरकार ने अब एक ऐसी योजना लाई है जहां फॉरेस्ट विभाग की जमीन अब पार्क के रूप में विकसित किया जा रहा है। भारत सरकार की एक महत्वकांछी योजना है नगर वन योजना जिसके तहत शहर के आसपास में फॉरेस्ट की जो जमीन है उसे ग्रीनरी में परिवर्तित किया जाना है।

आजकल औद्योगिक विकास हो रहा है जिसके चलते क्लाइमेट चेंज हो रहा है और जंगल भी घटते जा रहा हैं ऐसे में शहर वासियों को अच्छा वातावरण मिल सके इसके लिए फॉरेस्ट विभाग फॉरेस्ट की वैसे जमीनों को चिन्हित कर रही है जो हाईवे के किनारे है। ऐसे जमीनों को चिन्हित करके अब फॉरेस्ट विभाग के द्वारा उसे नगर वन का स्वरूप दिया जा रहा है। जिसे एक पार्क के रूप में विकसित किया जायेगा जिसमे रेस्टोरेंट से लेकर बोटिंग और जॉगिंग कि व्यवस्था होगी। बोकारो में भी ऐसे ही जमीन को फॉरेस्ट विभाग के द्वारा चास के कांड्रा में चिन्हित किया गया है जो नेशनल हाईवे के किनारे हैं।

करीब 70 एकड़ में फैला वन विभाग का यह जमीन नगर बन के रूप में विकसित किया जा रहा है जहां विभिन्न तरह के औषधीय पौधों के साथ-साथ कई तरह के बोटैनिकल प्लांट लगाया गया है जो पार्क में घूमने के साथ-साथ छात्रों के लिए शोध का भी जगह होगा। इस नगर वन के 70 एकड़ जमीन पर चारदीवारी कर दी गई है। इस नगर वन यानी पार्क के बनने से आसपास के लाखो लोगों को इसका फायदा होगा।

क्योंकि घने आबादी वाला उपनगर चास में ऐसा कोई पार्क नहीं है जहां इस तरह की सुविधा हो और इतनी बड़ी एरिया में फैला हुआ हो, ऐसे में चास शहर से सटा हुआ कांड्रा में ये पार्क बनने से न केवल शहर वासी को बल्कि आसपास के ग्रामीण इलाकों के लोगों के लिए भी काफी फायदेमंद साबित होगा।

बोकारो के फॉरेस्ट विभाग के अधिकारी रजनीश कुमार की माने तो झारखंड में इस तरह से पहला नगर वन होगा जहां कई सारी सुविधाओं के साथ कई प्रजातियों के पेड़ के अलावा आनेवाले समय में जॉगिंग और वोटिंग की व्यवस्था रहेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular