Friday, February 13, 2026
Homeखबर स्तम्भगिरीडीह- पूजा पंडालों के पट खुले, मां दुर्गे के दर्शन को उमड़े...

गिरीडीह- पूजा पंडालों के पट खुले, मां दुर्गे के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

गिरीडीह- षष्ठी पूजा के साथ शुक्रवार को शहर के कई पंडालों का पट देर शाम को खोल दिया गया. पट खुलते ही भक्त पंडाल में मां दुर्गा सहित अन्य देवी देवताओं के दर्शन को भक्त उमड़ पड़े। कई पंडालों में शुक्रवार शाम को पट खुले तो कई जगहों पर शनिवार की सुबह सप्तमी पूजा पर पट खुलेगा। शहर के सुरो सुंदरी इस्टीच्यूट (एकाडेमी) में शुक्रवार शाम को विधिवत रुप से उदघाटन कर पट खोला गया।

एकाडेमी में गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, उद्योगपति मोहन साव, पूजा कमेटी के अध्यक्ष दुलाल चौधरी, सचिव पंकज ताह, डा.तारक नाथ डे, डा. मीता साह समेत अन्य लोगों ने फीता काटकर पूजा का उद्घाटन किया। दुर्गापूजा को लेकर हर ओर उत्साह छाया हुआ है। बच्चों में विशेष उमंग देखा जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular