Friday, February 13, 2026
Homeखबर स्तम्भरांची में दुर्गा पूजा की धूम, सप्तमी के दिन जैप वन परिसर...

रांची में दुर्गा पूजा की धूम, सप्तमी के दिन जैप वन परिसर में मां दुर्गा की हुई विशेष पूजा

रांची: रांची के डोरंडा स्थित जैप वन परिसर में शारदीय नवरात्र के दौरान माता दुर्गा की पूजा अर्चना की जाती है। जवानों के द्वारा आज नवरात्र के सप्तमी तिथि को फूलपाती शोभा यात्रा निकाली गई। जवानों द्वारा आज शोभायात्रा के अलावा सशस्त्र फायरिंग, आकर्षक बैंड प्रदर्शन और नौ कन्या पूजन किया गया।

फूलपाती शोभा यात्रा के दौरान जैप के जवानों और उनके परिजनों ने बैंड बाजे के साथ वृक्ष की पूजा की। प्रकृति की पूजा करने के बाद जवानों ने हवन का कार्य किया। गौरतलब है कि डोरंडा स्थित जैप वन परिसर में शक्ति की देवी दुर्गा की पूजा की परंपरा वर्षों पुरानी है। जानकारी के मुताबिक साल 1880 से यहां जवानों द्वारा मां दुर्गा की पूजा की जाती है। मान्यता है की माता की 9 दिनों तक विशेष पूजा आराधना करने से जवानों पर किसी प्रकार का संकट नहीं आता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular