Thursday, February 12, 2026
Homeखबर स्तम्भझारखंड में सात आईएएस अधिकारियों का तबादला

झारखंड में सात आईएएस अधिकारियों का तबादला

रांची : भारतीय प्रशासनिक सेवा (भाप्रसे) के सात अधिकारियों का स्थानांतरण पदस्थापन किया गया है। झारखंड मार्केटिंग बोर्ड के प्रबंध निदेशक कमलेश्वर प्रसाद सिंह को कृषि विभाग का विशेष सचिव बनाया गया उनके पास मार्केटिंग बोर्ड का भी अतिरिक्त प्रभार रहेगा। चास के उपनगर आयुक्त अनिल कुमार सिंह का उच्च तकनीकी शिक्षा विभाग में विशेष सचिव बनाया गया। वहीं पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे अनिल कुमार को खाद्य व आपूर्ति विभाग का अपर सचिव बनाया गया है।

महगामा के एसडीओ सौरव कुमार भुवानिया को चास नगर निगम का अपर नगर आयुक्त बनाया गया है। रामगढ़ के एसडीओ जावेद हुसैन को मेदिनीनगर नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया है। बंशीधर नगर के एसडीओ आलोक कुमार को सरायकेला आदित्यपुर नगर निगम का अपर नगर आयुक्त बनाया गया है।गुमला के एसडीओ रवि जैन को साहिबगंज का एसडीओ बनाया गया है।

रांची के सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी राजेश कुमार को पर्यटन विभाग में अपर सचिव बनाया गया है।रामगढ़ में पदस्थापित विशाल कुमार को कृषि निदेशालय तथा श्वेता वैध को अपर सचिव नगर एवं आवास विभाग में भेजा गया है। इस संबंध में बुधवार देर रात कार्मिक प्रशासनिक सुधार राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular