Thursday, February 12, 2026
Homeखबर स्तम्भझारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास बने ओडिशा के राज्यपाल, त्रिपुरा को...

झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास बने ओडिशा के राज्यपाल, त्रिपुरा को भी मिला नया गवर्नर

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वहीं इंद्र सेना रेड्डी नल्लू को त्रिपुरा का राज्यपाल बनाया गया है। राष्ट्रपति भवन ने 18 अक्टबूर को बयान जारी कर ये जानकारी दी।

जमशेदपुर से अपना राजनीति‍क कर‍ियर शुरू करने वाले रघुवर दास पांच साल झारखंड के मुख्‍यमंंत्री रह चुके हैं। झारखंड के 6 सीएम बनने से पहले वे राज्‍य में कई बड़ी जिम्‍मेदारियां निभा चुके हैं और भाजपा में उच्‍च पदों पर रह चुके हैं। वर्तमान में वे भाजपा के राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष हैं।

 

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular