Thursday, February 12, 2026
Homeखबर स्तम्भअज्ञात बस की चपेट में आने से बाइक सवार हुए घायल

अज्ञात बस की चपेट में आने से बाइक सवार हुए घायल

लातेहार मनिका थाना क्षेत्र के डिग्री कॉलेज के समीप अज्ञात बस की चपेट में आने से दो बाइक सवार हुए घायल। घायल महादेव नायक उम्र 30 वर्ष एवं रंजीत नायक उम्र 25 वर्ष दोनों सरजू के रहने वाले हैं। घटना की जानकारी स्थानीय ग्रामीणों ने मनिका थाना प्रभारी राणा भानु प्रताप सिंह को दिया। सूचना मिलते ही एएसआई प्रदीप कुमार राय दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस प्रशासन एवं ग्रामीणों के सहयोग से मनिका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। डॉक्टर  दिव्य क्षितिज कुजूरने दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार करने के बाद दोनों को स्थिति देखते हुए बेहतर इलाज के लिए लातेहार सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक वाला डालटेनगंज की ओर से लातेहार सरयू जा रहे थे विपरीत दिशा से  बस आ रहे थे इस बीच डिग्री कॉलेज के तीखी मोड़ के पास दोनों का आमना-सामना टक्कर हो गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular