Thursday, February 12, 2026
Homeक्राइमअनियंत्रित ट्रक के चपेट में आने से दो लोगो की हुई मौत,...

अनियंत्रित ट्रक के चपेट में आने से दो लोगो की हुई मौत, कई लोग घायल

बोकारो से इस बड़ी खबर आ रही है।  अनियंत्रित ट्रक के चपेट में आने से दो लोगो की हुई मौत, कई लोग घायल हो गए है। कई गंभीर रुप से घायल है। जैनामोड से बोकारो आ रही थीईट लदी ट्रक। मौके पर जरीडीह, बालीडीह और पेटरवार की पुलिस पहुंची और जांच में जुटी है।

विस्तार-

जिले के जरीडीह थाना क्षेत्र के टांड मोहनपुर में ईट से लदे अनियंत्रित ट्रक ने सात लोगो को रौंद दिया, जिसमें से दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि पांच लोग बोकारो के जेनरल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराए गए हैं। जिनमे से तीन लोगो की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया है। मौके पर जरीडीह,बालीडीह, पेटरवार पुलिस पहुंच चुकी है। एक शव घटनास्थल पर पड़ी हुई है, जबकि दूसरी शव जरीडीह के रेफरल अस्पताल में रखा गया है। घटना में सूरज महतो व यशोदा देवी की मौत हुई है। जबकि खुशी कुमारी 5 वर्ष, विशाल कुमार 18 वर्ष, अनुराग कुमार 17 वर्ष, अजय कुमार रजवार 20 वर्ष व एक अन्य घायल हुए है।

 बतादें कि ट्रक जैनामोड के तरफ से आ रही थी जो बोकारो के तरफ जा रही थी। इसी बीच ट्रक दो जगहों पर लोगो को अपने आगोश मे ले लिया। पहली घटना मे एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसके बाद गाड़ी लेकर भागने के क्रम में बोकारो रेलवे स्टेशन से पैसेंजर लेकर आ रही टेंपो में टक्कर मारी, टेंपो मे सवार होकर आ रही एक महिला की मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हुए हैं। समाचार लिखे जाने तक सड़क जाम कर लोग विरोध कर रहे है। घटनास्थल पर सीओ, बीडीओ समेत कई अधिकारी पहुंच चुके हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular