पतरातू : भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार नारी शक्ति बंदन कार्यक्रम के तहत आज पतरातू प्रखंड के संयुक्त तीनों मंडलों के कार्यक्रम का आयोजन महिला मोर्चा अध्यक्ष लक्ष्मी देवी जी के नेतृत्व में जयनगर पंचायत भवन में किया गया.
जहां लगभग 100 से संख्या में महिलाओं ने बंगाल से प्रधानमंत्री जी के संबोधन को सुना तथा प्रधानमंत्री जी के नारे मैं मोदी के परिवार का हुं का समर्थन किया तथा 90 90 20 24 पर मिस कॉल किया कार्यक्रम में आई महिलाओं का रजिस्ट्रेशन सरल एप पर किया गया तथा भाजपा के महिला मोर्चा रामगढ़ जिला के अध्यक्ष लक्ष्मी देवी ने कहा कि हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पूरा देश के महिला सशक्त और मजबूत बन रही है आज महिला लोग घर से बाहर निकल कर आत्मनिर्भर हो रही है तथा महिलाओं को 33 % का आरक्षण भी मिल चुका है इसके साथ-साथ जेएसएलपीएस महिला समूह के माध्यम से महिला लोग एकजुट हो रही है और और आर्थिक क्षेत्र में महिला लोग आगे बढ़ रही है इस तरह से हम देख रहे हैं कि हमारे देश की महिला आगे बढ़ रही हैं इसलिए 2024 में हम सभी को मिलकर मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाना है¯
इस कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष सरिता ठाकुर, पतरातू मंडल के अध्यक्ष श्री राजाराम प्रजापति ,भुरकुंडा मंडल के अध्यक्ष श्री सतीश मोहन मिश्रा, जिला महामंत्री अमिता सोनी ,जिला उपाध्यक्ष सरिता ठाकुर, पतरातू मंडल उपाध्यक्ष किशोर कुमार महतो ,महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष हेमंती देवी, भदानीनगर मंडल अध्यक्ष सपना देवी, रेखा देवी, रेणु देवी ,उर्मिला देवी रुकैया देवी पिंकी देवी प्रीति देवी, सुनीता देवी, अनीता देवी, सीता देवी दर्जनों समूह सहित महिला मोर्चा की अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
