Sunday, May 10, 2026
Homeखबर स्तम्भआनंद मार्ग प्रचारक संघ ने मनाया दधीचि दिवस

आनंद मार्ग प्रचारक संघ ने मनाया दधीचि दिवस

भुरकुंडा : आनन्द मार्ग प्रचारक संघ रामगढ़ जिला कमेटी के तत्वाधान में मंगलवार को जागृति क्लब भुरकुंडा में दधीचि दिवस मनाया गया। इस अवसर पर तीन घंटे का अखंड कीर्तन हुआ। जिसके बाद गरीब बुजुर्ग को नारायण भोजन कराया गया। जिसमें जिला भर के आनन्द मार्गी उपस्थित रहे ।

इस अबसर पर बताया गया कि परम पिता बाबा की सद्गुरु श्रीश्री आनंदमूर्ति जी ने 5 मार्च को एक दिन विशेष दधीचि दिवस के रूप में तय किया है। ताकि उन सभी भागवत धर्म व आदर्शों के रक्षा के लिए अपना जीवन उत्सर्ग करने वाले दधीचियों को याद कर श्रद्धांजलि दिया जाय। जिसके बाद प्रत्येक वर्ष यह कार्यक्रम किया जाता है। मौके पर भोला प्रसाद चौधरी, अरूण सिंह, गोपीचंद, शत्रुघ्न, प्रदीप, नगीना, सुनिल कुमार, तपेनदर कुशवाहा, सुरेश कुशवाहा, डॉ उर्मिला देवी, सुषमा देवी, अर्चन देवी, मंजू देवी, चिंता देवी, गिरिश सिन्हा सहित अन्य लोग मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular