Monday, June 29, 2026
Homeक्राइमसर्जरी के दौरान डॉक्टर ने काट दी गलत नस, पूछने पर ‘अल्लाह...

सर्जरी के दौरान डॉक्टर ने काट दी गलत नस, पूछने पर ‘अल्लाह की मर्जी’ बताया

जधानी दिल्ली में एक महिला ने एक निजी अस्पताल में हुई कथित मेडिकल लापरवाही को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि, यह मामला अभी स्वतंत्र रूप से प्रमाणित नहीं हुआ है और केवल सोशल मीडिया पर किए गए दावों के आधार पर सामने आया है। महिला का दावा है कि गॉल ब्लैडर की सर्जरी के दौरान डॉक्टर से गलती हुई और कथित तौर पर एक गलत नस कट गई। इसके बाद स्थिति को लेकर जब सवाल पूछे गए तो डॉक्टर द्वारा कथित रूप से “यह अल्लाह की मर्जी है” जैसा जवाब देने का दावा भी किया गया है। यह पूरा मामला तब चर्चा में आया जब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यूजर @MeghUpdates ने इस घटना से जुड़ी जानकारी साझा की। इसके बाद यह पोस्ट तेजी से वायरल हो गया और लोगों के बीच बहस शुरू हो गई। लल्लूराम डॉट कॉम इस वायरल खबर की पुष्टि नहीं करता, यह खबर सोशल मीडिया दावों पर आधारित है।

https://x.com/MeghUpdates/status/2069816094970482831?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2069816094970482831%7Ctwgr%5E37d725ba24e0810b33e6cecd2a9ce8f91bbdff8e%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Flalluram.com%2Fdoctor-severed-the-wrong-nerve-during-surgery-and-cited-allahs-will-when-questioned-woman-levels-serious-allegations%2F

हालांकि, यह मामला अभी तक स्वतंत्र रूप से सत्यापित नहीं हुआ है और यह जानकारी वायरल पोस्ट और पीड़िता के दावे पर आधारित है। वायरल दावे के अनुसार, गॉल ब्लैडर सर्जरी के दौरान कथित रूप से एक गलती हुई थी, जिसके बाद मरीज ने इलाज करने वाले डॉक्टर से सवाल किया। पीड़िता नूर सबा ने एक इंटरव्यू में दावा किया कि उन्होंने सर्जरी के दौरान डॉक्टर डॉ. मोहम्मद नदीम से पूछा था कि अगर प्रक्रिया के दौरान उनकी मृत्यु हो जाती तो क्या होता। इसके जवाब में, वायरल पोस्ट के अनुसार, डॉक्टर ने कहा कि यह “अल्लाह की मर्जी” होता। नूर सबा ने अपने बयान में यह भी कहा कि उन्होंने डॉक्टर से सीधे पूछा “अगर मैं मर जाती तो?” इस पर डॉक्टर द्वारा कथित तौर पर फिर से यही जवाब दिया गया कि “तो भी अल्लाह की मर्जी होती।”

गॉल ब्लॉडर निकालने का ऑपरेशन हुआ था

दिल्ली के शाहदरा इलाके के करदम पुरी निवासी एक महिला ने गाजियाबाद के लोनी स्थित एक निजी नर्सिंग होम में हुए ऑपरेशन के बाद गंभीर मेडिकल लापरवाही का आरोप लगाया है। मामला सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद चर्चा में है। जानकारी के अनुसार, नूर सबा नाम की महिला का 17 फरवरी 2026 को अल्वी नर्सिंग होम में गॉल ब्लैडर (पित्त की थैली) निकालने का ऑपरेशन हुआ था। परिवार के अनुसार, ऑपरेशन के लगभग 15 से 20 दिन बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी और उन्हें पीलिया (जॉन्डिस) के लक्षण दिखाई देने लगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular