Friday, February 13, 2026
Homeखबर स्तम्भहटिया आरपीएफ की बड़ी सफलता, दो मामलों में यात्रियों की खोई संपत्ति...

हटिया आरपीएफ की बड़ी सफलता, दो मामलों में यात्रियों की खोई संपत्ति बरामद कर सौंपा

ट्रॉली बैग और मोबाइल फोन बरामद कर वास्तविक मालिकों को लौटाया, आरपीएफ की ईमानदार भूमिका की सराहना

Highlights

  • हटिया आरपीएफ ने दो अलग-अलग मामलों में यात्रियों की खोई संपत्ति बरामद की
  • ट्रेन से छूटा ट्रॉली बैग सुरक्षित बरामद कर मालिक को सौंपा
  • चोरी हुआ मोबाइल फोन भी रिकवर कर लौटाया गया
  • मण्डल सुरक्षा आयुक्त के निर्देश पर कार्रवाई
  • आरपीएफ अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका

विस्तार

रांची : आरपीएफ हटिया द्वारा दो अलग-अलग मामलों में यात्रियों की खोई संपत्ति को सफलतापूर्वक बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंपा गया।

राँची रेल मंडल में मंडल सुरक्षा आयुक्त  पवन कुमार के निर्देश पर आरपीएफ अपनी जिम्मेदारी का ईमानदारी से निर्वहन कर रही है। इसी क्रम में दिनांक 28.01.2026 को रेलमदद शिकायत के आधार पर आरपीएफ द्वारा ट्रेन संख्या 15028 के प्लेटफॉर्म संख्या-01, हटिया से एक नीले रंग का WROGN कंपनी का ट्रॉली बैग बरामद किया गया, जो यात्रा के दौरान छूट गया था।

उक्त ट्रॉली बैग में ब्रांडेड कपड़े और जूते थे, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹20,000 थी। आवश्यक सत्यापन और औपचारिकताएं पूरी करने के बाद ट्रॉली बैग उसके मालिक  अभय कुमार चौधरी, निवासी धनबाद को सुरक्षित रूप से सौंप दिया गया।

चोरी हुआ मोबाइल फोन भी बरामद

दूसरे मामले में दिनांक 29.01.2026 को साइबर सेल और CEIR प्रक्रिया के तहत एक चोरी हुआ मोटोरोला G-64 मोबाइल फोन बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹15,000 है।

मोबाइल फोन के वास्तविक मालिक कार्तिक अमन शर्मा का मोबाइल ट्रेन संख्या 18615 (क्रियायोगा एक्सप्रेस) से यात्रा के दौरान मुरी स्टेशन के पास गुम हो गया था। सभी आवश्यक औपचारिकताओं के बाद मोबाइल फोन उन्हें सुपुर्द कर दिया गया।

सराहनीय भूमिका निभाने वाले अधिकारी

इस सराहनीय कार्य में आरपीएफ के निम्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही

  • उपनिरीक्षक रीता कुमारी
  • उपनिरीक्षक उज्ज्वल कुमार
  • स्टाफ एम.के. अस्तित्व
  • उर्मिला देवी
  • दयामनी तिर्की

आरपीएफ की इस कार्रवाई की यात्रियों और आम जनता ने सराहना की है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular