Wednesday, August 26, 2026
Homeखबर स्तम्भजेबीकेएस के गिरिडीह प्रत्याशी नवीन आनंद चौरसिया ने की प्रेस वार्ता

जेबीकेएस के गिरिडीह प्रत्याशी नवीन आनंद चौरसिया ने की प्रेस वार्ता

गिरिडीह : जेबीकेएस के गिरिडीह प्रत्याशी नवीन आनंद चौरसिया ने प्रेस वार्ता की।  नवीन आनंद चौरसिया ने पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष का  आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके भरोसे पर खरा उतरने का काम करेंगे। कहा कि वर्तमान समय की जो राजनीति स्थिति है वह बहुत दयनीय है। जिन सपनों के साथ झारखंड राज्य की स्थापना हुई थी, वह आज भी पूरा नहीं हुआ है।

पांच साल पूर्व स्थानीय विधायक के द्वारा गिरिडीह की जनता को बड़े बड़े सपने दिखाए गए लेकिन धरातल पर कुछ भी नहीं। बड़े सपनों के चक्कर में जनता मूलभूत सुविधाओं से भी वंचित रह गए हैं। चाहे सदर अस्पताल का मामला हो या फिर पानी और गंदगी का मुद्दा हो। 25 सालों में गिरिडीह के मुद्दे आज भी सिर्फ मुद्दे बनकर रह गए हैं। प्रेस वार्ता में केंद्रीय मंत्री नागेंद्र चंद्रवंशी, जिलाध्यक्ष ग्रामीण रॉकी नवल, जिला सचिव प्रकाश वर्मा, बिट्टू खान, अर्जुन पंडित सहित पार्टी के कई नेता मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular