रांची: बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी रांची पहुंच गए हैं। वह एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राजधानी पहुंचे हैं। इमरान हाशमी के रांची पहुंचने की खबर मिलते ही बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उनके प्रशंसकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। अपने पसंदीदा अभिनेता की एक झलक पाने के लिए फैंस काफी उत्साहित नजर आए। एयरपोर्ट पर इमरान हाशमी को देखने और उनकी तस्वीर लेने के लिए प्रशंसकों में खासा उत्साह दिखा।
प्रशंसकों की भारी भीड़ को देखते हुए एयरपोर्ट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। इमरान हाशमी कड़ी सुरक्षा के बीच बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए। इमरान हाशमी के रांची दौरे को लेकर उनके प्रशंसकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर भी उनके रांची पहुंचने के वीडियो और तस्वीरें तेजी से साझा की जा रही हैं।
