Tuesday, April 14, 2026
Homeखबर स्तम्भगिरिडीह में अंबेडकर चौक पर बाबा साहब की नई प्रतिमा का अनावरण

गिरिडीह में अंबेडकर चौक पर बाबा साहब की नई प्रतिमा का अनावरण

मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने किया अनावरण, संविधान दिवस पर आदमकद प्रतिमा लगाने की घोषणा

Highlights

👉 अंबेडकर चौक पर नई प्रतिमा का अनावरण
👉 मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू रहे मुख्य अतिथि
👉 बाबा साहब के योगदान को किया गया याद
👉 26 नवंबर को आदमकद प्रतिमा लगाने की घोषणा
👉 कई प्रशासनिक और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

विस्तार:

गिरिडीह शहर के अंबेडकर चौक पर बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की नई प्रतिमा का अनावरण किया गया। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम में नगर निगम की महापौर प्रमिला मेहरा, उपायुक्त रामनिवास यादव, एसपी डॉ. बिमल कुमार, एसडीएम श्रीकांत, डीडीसी स्मिता कुमारी, उप नगर आयुक्त प्रशांत लायक, डिप्टी मेयर सुमित कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू द्वारा प्रतिमा के अनावरण के साथ हुई। अपने संबोधन में उन्होंने बाबा साहब को भारतीय संविधान के मुख्य वास्तुकार, महान समाज सुधारक, शिक्षाविद् और दलितों के मसीहा बताते हुए कहा कि उनके योगदान से ही भारत आज विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश बना है।

उन्होंने कहा कि बाबा साहब का संविधान युगों-युगों तक अमर रहेगा और उनकी सोच दूरगामी थी, जो आज भी समाज को दिशा देती है।

मंत्री ने घोषणा की कि आगामी 26 नवंबर, संविधान दिवस के अवसर पर इसी स्थान पर बाबा साहब की आदमकद प्रतिमा स्थापित की जाएगी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर प्रमिला मेहरा ने कहा कि बाबा साहब ने दलितों, शोषितों और महिलाओं के अधिकारों के लिए संघर्ष किया और समाज को समानता का संदेश दिया।

कार्यक्रम का संचालन कमल दास ने किया। इस अवसर पर जेएमएम जिलाध्यक्ष संजय सिंह, रॉकी सिंह समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular