मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें, लोकतंत्र के पर्व में दिखा उत्साह
हाइलाइट्स:
👉 असम, केरल और पुदुचेरी में मतदान जारी
👉 सुबह से ही बूथों पर लंबी कतारें
👉 पीएम मोदी ने की ज्यादा मतदान की अपील
👉 युवाओं और महिलाओं से खास आग्रह
👉 सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
विस्तार:
देश के तीन राज्यों असम, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुदुचेरी में विधानसभा चुनाव 2026 के लिए आज मतदान जारी है। सुबह से ही विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं, जिससे लोकतंत्र के इस महापर्व को लेकर लोगों में उत्साह साफ झलक रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मतदान के दिन देशवासियों से अधिक से अधिक संख्या में वोट डालने की अपील की है। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं और महिला मतदाताओं से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने का आग्रह किया। पीएम मोदी ने कहा कि हर वोट देश के भविष्य को दिशा देता है और ज्यादा मतदान लोकतंत्र को और मजबूत बनाता है।
असम में बड़ा चुनावी मुकाबला
असम विधानसभा चुनाव में इस बार कुल 722 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गौरव गोगोई, नेता प्रतिपक्ष देबब्रत सैकिया, एआईयूडीएफ प्रमुख बदरुद्दीन अजमल, राइजर दल के नेता अखिल गोगोई और एजेपी अध्यक्ष लुरिनज्योति गोगोई जैसे प्रमुख चेहरे शामिल हैं।
राज्य के 35 जिलों में कुल 31,490 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। इस चुनाव में करीब 2.50 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिनमें लगभग 1.25 करोड़ महिलाएं और 318 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
चुनाव आयोग की ओर से सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा और व्यवस्थाओं के व्यापक इंतजाम किए गए हैं, ताकि मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सके।
वहीं, चुनाव आयोग की ओर से सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा और व्यवस्थाओं के व्यापक इंतजाम किए गए हैं, ताकि मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सके। फिलहाल, तीनों राज्यों में शांतिपूर्ण ढंग से मतदान जारी है और लोगों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।

