Thursday, April 9, 2026
Homeखबर स्तम्भरांची में आज कई इलाकों में बिजली कटौती, केबल बिछाने और मेंटेनेंस...

रांची में आज कई इलाकों में बिजली कटौती, केबल बिछाने और मेंटेनेंस का काम

लालपुर और तुपुदाना क्षेत्र में तय समय पर बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति

हाइलाइट्स:

👉 आज रांची के कई इलाकों में बिजली रहेगी बाधित
👉 RDSS योजना के तहत केबल बिछाने का काम
👉 लालपुर में सुबह 10:30 से शाम 4:30 तक कटौती
👉 तुपुदाना में सुबह 9:30 से दोपहर 3:30 तक असर
👉 कई कॉलोनियों में दोपहर 1 से 2:30 बजे तक बिजली बाधित

विस्तार:

रांची में आज गुरुवार (9 अप्रैल) को केबल बिछाने और मेंटेनेंस कार्य के चलते कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। यह कार्य विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल लालपुर और तुपुदाना क्षेत्र में किया जा रहा है।

लालपुर क्षेत्र:
अवर प्रमंडल लालपुर के अंतर्गत RDSS योजना के तहत पीस रोड, सिपारा गर्ल्स हॉस्टल के सामने और आसपास के क्षेत्रों में एलटी केबल बिछाने का कार्य किया जाएगा। इसके चलते सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

 तुपुदाना क्षेत्र:
पटेल नगर में भी नंगे तारों को हटाकर केबल लगाने का काम किया जाएगा, जिसके कारण सुबह 9:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

मेंटेनेंस के दौरान अतिरिक्त कटौती:
दोपहर 1:00 बजे से 2:30 बजे तक कांटाटोली, खादगढ़ा, भुईयां टोली, मौलाना आजाद कॉलोनी, नेताजी नगर, रमजान कॉलोनी, रजा कॉलोनी, गढ़ाटोली समेत आसपास के क्षेत्रों में भी बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग ने लोगों से सहयोग की अपील की है और असुविधा के लिए खेद जताया है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular