27 तारीख से असम में थे सीएम, 10 दिनों से ज्यादा का दौरा हुआ समाप्त
Highlights:
👉 असम दौरा खत्म कर रांची पहुंचे सीएम
👉 27 तारीख को असम गए थे हेमंत सोरेन
👉 10 दिनों से ज्यादा चला दौरा
👉 चुनाव प्रचार में लिया हिस्सा

विस्तार
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन असम दौरा समाप्त कर रांची लौट आए हैं। मुख्यमंत्री पिछले 27 तारीख से असम में थे, जहां उन्होंने विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी के पक्ष में प्रचार-प्रसार किया।
करीब 10 दिनों से अधिक चले इस दौरे के दौरान सीएम सोरेन ने कई जनसभाओं और कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार किया।
असम में चुनाव प्रचार समाप्त होने के बाद अब मुख्यमंत्री रांची लौट आए हैं। उनके इस दौरे को राजनीतिक दृष्टिकोण से अहम माना जा रहा है, जहां उन्होंने क्षेत्रीय और आदिवासी मतदाताओं को साधने का प्रयास किया।
