Sunday, March 29, 2026
Homeक्राइमहजारीबाग में रामनवमी जुलूस के दौरान दो की मौत, 450 से ज्यादा...

हजारीबाग में रामनवमी जुलूस के दौरान दो की मौत, 450 से ज्यादा घायल

अखाड़ों के बीच विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकू और भुजाली से हमले; प्रशासन अलर्ट

Highlights:

👉 रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में हिंसा
👉 दो लोगों की मौत, 450 से अधिक घायल
👉 चाकू और भुजाली दो को लगी
👉 कई घायलों को रिम्स रांची रेफर
👉 अखाड़ों के बीच विवाद से बिगड़ा माहौल

विस्तार:

हजारीबाग में रामनवमी जुलूस के दौरान हालात उस समय बिगड़ गए जब अलग-अलग अखाड़ों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया। 

दो लोगों की मौत
अलग अलग मामले में  दो लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में एक युवक अभिषेक वर्मा (22) शामिल है, जो बड़ा बाजार टोली चौक का निवासी था। उसके सीने में चाकू लगने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां से रिम्स रांची रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। एक अन्य व्यक्ति की भी हमले में जान चली गई।

सैकड़ों लोग घायल
अलग अलग  घटना में 450 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों का इलाज सदर अस्पताल और निजी अस्पतालों में चल रहा है। इनमें से पांच लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची भेजा गया है।

विवाद की वजह
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जुलूस के दौरान आगे बढ़ने को लेकर मंडई कला और नगवा अखाड़े के बीच विवाद हुआ, जो बाद में हिंसक रूप ले लिया। तोड़फोड़ और डीजे व लाइटिंग सिस्टम को नुकसान पहुंचाने की घटनाएं  सामने आईं।

झांकियों के बीच बढ़ा तनाव
जुलूस में बड़ी संख्या में झांकियां शामिल थीं। दोपहर तक करीब 15 झांकियां जामा मस्जिद रोड में प्रवेश कर चुकी थीं, जबकि कुल 107 झांकियों को इस मार्ग से गुजरना है। 

प्रशासन की तैनाती के बावजूद घटना
स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने पहले से ही करीब 5000 जवानों की तैनाती की थी और शांति बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए थे। बावजूद इसके कुछ असामाजिक तत्वों के कारण कई जगहों पर हिंसा हुई।

फिलहाल स्थिति नियंत्रण में
पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड में है। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है और अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular