जमीन मुआवजा मामले में 40 लाख की मांग, पहली किस्त लेते ही एंटी करप्शन ब्यूरो ने दबोचा
Highlights
- एसीबी की टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार
- सरकारी कर्मी प्रीतम आचार्य और एक ब्रोकर हिरासत में
- जमीन मुआवजा मामले में 40 लाख रिश्वत की मांग
- 5 लाख की पहली किस्त लेते पकड़े गए
- कार्रवाई से सरकारी दफ्तरों में मचा हड़कंप

विस्तार
सरायकेला- झारखंड में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम लगातार भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में सरायकेला स्थित एलआरडीसी (LRDC) कार्यालय से एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है।
एसीबी की टीम ने सरकारी कर्मी प्रीतम आचार्य और एक ब्रोकर को 5 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
40 लाख की रिश्वत मांगने का आरोप
जानकारी के अनुसार, जमीन मुआवजा से जुड़े एक मामले के निपटारे और पक्ष में रिपोर्ट देने के एवज में दोनों आरोपियों द्वारा वादी से 40 लाख रुपये रिश्वत की मांग की गई थी।
पहली किस्त लेते ही दबोचे गए
पूछताछ जारी
दफ्तरों में मचा हड़कंप
इस कार्रवाई के बाद सरकारी कार्यालयों में हड़कंप मच गया है। एसीबी की लगातार कार्रवाई से यह स्पष्ट संकेत मिल रहा है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।
