Sunday, March 22, 2026
Homeखबर स्तम्भरांची में ट्रांसजेंडर अमेंडमेंट बिल 2026 के खिलाफ प्रदर्शन, अल्बर्ट एक्का चौक...

रांची में ट्रांसजेंडर अमेंडमेंट बिल 2026 के खिलाफ प्रदर्शन, अल्बर्ट एक्का चौक पर विरोध

मेडिकल पहचान अनिवार्यता पर उठे सवाल, ट्रांसजेंडर समुदाय ने बिल को बताया अधिकारों के खिलाफ

 Highlights

  • ट्रांसजेंडर अमेंडमेंट बिल 2026 के खिलाफ रांची में प्रदर्शन
  • अल्बर्ट एक्का चौक पर समुदाय के लोगों ने किया विरोध
  • मेडिकल सर्टिफिकेशन की शर्त पर जताई आपत्ति
  • साध्वी अमरजीत बोलीं—समुदाय के अस्तित्व पर खतरा
  • झारखंड सरकार से बिल लागू नहीं करने की मांग

विस्तार

रांची : ट्रांसजेंडर अमेंडमेंट बिल 2026 को लेकर राजधानी रांची में विरोध तेज हो गया है। लोकसभा में 13 मार्च को पेश किए गए इस बिल पर अभी चर्चा बाकी है, लेकिन इससे पहले ही ट्रांसजेंडर समाज के लोग सड़कों पर उतर आए हैं।

अल्बर्ट एक्का चौक बना विरोध का केंद्र

रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और बिल को वापस लेने की मांग की।

मेडिकल पहचान पर विवाद

प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि इस बिल में थर्ड जेंडर की पहचान के लिए मेडिकल सर्टिफिकेशन अनिवार्य किया गया है |जबकि पहले व्यक्ति की स्व-पहचान (Self Identity) को ही मान्यता दी जाती थी।समुदाय का मानना है कि यह प्रावधान उनके अधिकारों और पहचान की स्वतंत्रता के खिलाफ है।

साध्वी अमरजीत का बयान

प्रदर्शन में शामिल साध्वी अमरजीत ने कहा इस तरह का कानून समुदाय के अस्तित्व पर खतरा बन सकता है
इससे ट्रांसजेंडर समाज को मुख्यधारा से और दूर किया जाएगा

सरकार से उठी मांग

प्रदर्शनकारियों ने झारखंड सरकार से मांग की इस बिल को राज्य में लागू नहीं किया जाए ट्रांसजेंडर समुदाय के अधिकारों की रक्षा की जाए |साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार द्वारा पूर्व में घोषित 2% आरक्षण अब तक लागू नहीं किया गया है, जिससे समुदाय में नाराजगी बनी हुई है।

आगे और बढ़ सकता है आंदोलन

समुदाय के लोगों ने संकेत दिया है कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular