मुंबई में होगा अंतिम संस्कार, ऐश्वर्या राय से लेकर कई सितारे पहुंचे सांत्वना देने
Highlights
- फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की मां का निधन
- 94 वर्ष की उम्र में गुरुवार रात ली अंतिम सांस
- 20 मार्च को मुंबई के सांताक्रूज में अंतिम संस्कार
- बॉलीवुड के कई बड़े सितारे पहुंचे घर
- मनीष अपनी मां के बेहद करीब थे
विस्तार
मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी मां सुदर्शन मल्होत्रा का 94 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।
बताया जा रहा है कि उन्होंने गुरुवार रात शांतिपूर्वक अंतिम सांस ली। उनके निधन से परिवार में शोक की लहर है और मनीष मल्होत्रा गहरे सदमे में हैं।
20 मार्च को होगा अंतिम संस्कार
परिवार की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, सुदर्शन मल्होत्रा का अंतिम संस्कार 20 मार्च 2026 को सुबह 10 बजे मुंबई के सांताक्रूज वेस्ट स्थित हिंदू श्मशान घाट में किया जाएगा। उन्होंने लंबा और संतुलित जीवन जिया और अपने पीछे कई यादें छोड़ गईं।
बॉलीवुड सितारों का लगा तांता
मां के बेहद करीब थे मनीष
मनीष मल्होत्रा अपनी मां के बेहद करीब थे और अक्सर उनके साथ तस्वीरें और भावनात्मक पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा करते रहते थे। उन्होंने कई मौकों पर अपनी मां को अपनी प्रेरणा और सबसे बड़ी ताकत बताया था।
