2-3 सितंबर 2026 को आयोजन; 30 अप्रैल तक शोध पत्र आमंत्रित, देश-विदेश के विशेषज्ञ लेंगे हिस्सा
Highlights
- भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर आयोजन
- 2 और 3 सितंबर 2026 को रांची में सेमिनार
- विषय: “Voter Registration and Voter Registers”
- 30 अप्रैल तक शोध एवं विचार आमंत्रित
- IIM रांची, सेंट जेवियर्स कॉलेज और NUSRL नॉलेज पार्टनर
विस्तार
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर झारखंड राज्य निर्वाचन आयोग 2 और 3 सितंबर 2026 को रांची में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन करेगा। सेमिनार का विषय होगा — “Voter Registration and Voter Registers”।
इस आयोजन में केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड सहभागिता निभाएगा, जबकि नॉलेज पार्टनर के रूप में आईआईएम रांची, सेंट जेवियर्स कॉलेज रांची और नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्टडी एंड रिसर्च इन लॉ (NUSRL), रांची सहयोग करेंगे।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने दी जानकारी
राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (CEO) के. रवि कुमार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि सेमिनार में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागियों को 30 अप्रैल 2026 तक अपने शोध पत्र और विचार प्रस्तुत करने होंगे।
उन्होंने बताया:
- चयनित प्रतिभागियों को 17 मई तक सूचित कर दिया जाएगा।
- चयनित प्रतिभागियों को अपनी शोध की पूर्ण प्रति 24 जुलाई तक जमा करनी होगी।
- उपयुक्त पाए गए प्रतिभागियों को सेमिनार में अपने विचार प्रस्तुत करने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
अंतरराष्ट्रीय सहभागिता की संभावना
सीईओ के. रवि कुमार ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार देश के विभिन्न राज्यों में इस प्रकार के सेमिनार आयोजित किए जाने हैं।
कुल 26 विषय निर्धारित किए गए हैं, जिनमें अलग-अलग राज्यों के लिए अलग-अलग विषय तय किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि इस सेमिनार में
- भारत सहित अन्य लोकतांत्रिक देशों के शैक्षणिक संस्थान
- विषय से संबंधित पत्रकार
- प्रोफेशनल्स
- पॉलिसी मेकर्स
भाग ले सकते हैं।
झारखंड के लिए गौरव का विषय
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि इस तरह के अंतरराष्ट्रीय स्तर के सेमिनार का आयोजन झारखंड के लिए गर्व की बात है।यह आयोजन मतदाता पंजीकरण प्रणाली, पारदर्शिता और चुनावी प्रक्रियाओं को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण विचार-विमर्श का मंच प्रदान करेगा।
