NH-19 पर तड़के 3-4 बजे हुआ हादसा, एक बच्ची समेत तीन की मौके पर मौत; कई घायल
विस्तार
झारखंड के जमशेदपुर से वाराणसी जा रही एक यात्री बस बिहार के कैमूर जिले में भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई।घटना NH-19 (कोलकाता-दिल्ली हाईवे) पर अहले सुबह करीब 3 से 4 बजे के बीच हुई। बताया जा रहा है कि एक ट्रेलर ने रॉंग साइड से आकर बस को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही एक बच्ची समेत 3 लोगों की मौत हो गई। कई यात्री घायल बताए जा रहे हैं।
70-75 यात्री थे सवार
जानकारी के अनुसार बस में करीब 70-75 यात्री सवार थे। घटना के समय अधिकांश यात्री सो रहे थे, जिससे उन्हें संभलने का मौका भी नहीं मिला।तस्वीरों में देखा जा सकता है कि बस के दाहिने हिस्से में ट्रेलर की जोरदार टक्कर से भारी क्षति हुई है।
राहत-बचाव कार्य जारी
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।मृतकों की पहचान और घायलों की स्थिति को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
