Sunday, March 1, 2026
Homeखबर स्तम्भचतरा पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, स्टेडियम में मिला गार्ड ऑफ ऑनर

चतरा पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, स्टेडियम में मिला गार्ड ऑफ ऑनर

विधायक जनार्दन पासवान के पुत्र के प्रीति भोज में हुए शामिल, वर-वधु को दिया आशीर्वाद

विस्तार

चतरा: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शनिवार को चतरा पहुंचे। उनके आगमन पर शहर के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में औपचारिक रूप से गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। जिला प्रशासन की ओर से स्वागत की विशेष व्यवस्था की गई थी।

इस अवसर पर चतरा विधायक जनार्दन पासवान, उपायुक्त कृति श्री एवं पुलिस अधीक्षक सुमित अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया।

गार्ड ऑफ ऑनर के बाद मुख्यमंत्री विधायक जनार्दन पासवान के पुत्र के प्रीति भोज समारोह में शामिल हुए। उन्होंने नवविवाहित वर-वधु को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन की कामना की।कार्यक्रम में चतरा सांसद कालीचरण सिंह समेत कई जनप्रतिनिधि, नेता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular