Sunday, March 1, 2026
Homeखबर स्तम्भएयर एंबुलेंस हादसा: देवेंद्र नाथ महतो ने राज्यपाल से की मुलाकात, पीड़ित...

एयर एंबुलेंस हादसा: देवेंद्र नाथ महतो ने राज्यपाल से की मुलाकात, पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजे की मांग

न्यूनतम 2.5 करोड़ मुआवजा और उच्चस्तरीय जांच समिति गठित करने की उठाई मांग

विस्तार

रांची: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के नेता देवेंद्र नाथ महतो ने राज्यपाल से मुलाकात कर रांची से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस दुर्घटना मामले में पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग की।

उन्होंने कहा कि इस हादसे में स्वर्गीय संजय कुमार गुप्ता और उनकी धर्मपत्नी स्वर्गीय अर्चना देवी का निधन हो गया था। देवेंद्र नाथ महतो ने मांग की कि असहाय परिवार को कम से कम 2.5 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए, ताकि उन्हें आर्थिक संबल मिल सके।

प्रमुख मांगें

देवेंद्र नाथ महतो ने राज्यपाल के समक्ष निम्नलिखित मांगें रखीं

  • पीड़ित परिवार को न्यूनतम 2.5 करोड़ रुपये मुआवजा दिया जाए।
  • जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित बीमा कंपनी से अंतरिम मुआवजा जल्द दिलाया जाए
  • मुख्यमंत्री राहत कोष से तत्काल 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।
  • एयर एंबुलेंस सेवाओं की सुरक्षा व्यवस्था और मानकों की समीक्षा के लिए स्वतंत्र उच्चस्तरीय जांच समिति गठित की जाए।

सुरक्षा मानकों पर उठे सवाल

देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि यह केवल एक दुर्घटना नहीं है, बल्कि सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने सरकार से संवेदनशीलता दिखाते हुए त्वरित और ठोस कार्रवाई करने की अपील की।

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular