बजट सत्र में होली अवकाश, 8 मार्च से फिर शुरू होगी कार्यवाही
विस्तार
झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में शुक्रवार से होली का अवकाश हो गया है। अब सदन की कार्यवाही 8 मार्च से दोबारा शुरू होगी।
अवकाश से पहले अंतिम दिन विधानसभा परिसर में सियासी तापमान ठंडा पड़ता नजर आया। सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों ने एक-दूसरे के साथ फूलों की होली खेली।
इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खास अंदाज में नजर आए। उनके साथ विधायक पत्नी कल्पना सोरेन भी मौजूद थीं।
सदन के अंदर जहां बहस और आरोप-प्रत्यारोप का माहौल रहता है, वहीं बाहर होली के रंगों में राजनीतिक मतभेद पीछे छूटते दिखाई दिए।
शुभकामनाओं का दौर
इस अवसर पर विधायक कल्पना सोरेन ने राज्यवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं। हालांकि काफी आग्रह के बावजूद उन्होंने कोई होली गीत नहीं गाया, लेकिन मुस्कान के साथ सबको बधाई जरूर दी।विधानसभा अध्यक्ष ने भी राज्य के लोगों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा
“होली ऐसा पर्व है जिसमें कोई दुश्मन नहीं रहता, सभी एक-दूसरे के दोस्त बन जाते हैं।”
