Friday, February 27, 2026
Homeखबर स्तम्भहजारीबाग नगर निगम मेयर चुनाव

हजारीबाग नगर निगम मेयर चुनाव

पहले राउंड की मतगणना पूरी, अरविंद राणा 234 वोट से आगे

हजारीबाग नगर निगम में मेयर पद के लिए मतगणना का पहला राउंड पूरा हो चुका है। अब तक 18 वार्डों की गिनती पूरी हो गई है, जबकि 18वें वार्ड की मतगणना जारी है।

ताज़ा रुझानों के मुताबिक अरविंद राणा 234 वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं। शुरुआती राउंड में मिली इस बढ़त से उनके समर्थकों में उत्साह देखा जा रहा है। हालांकि अभी कई वार्डों की गिनती बाकी है, जिससे मुकाबला अभी भी रोचक बना हुआ है।

अब तक की मतगणना (पहला राउंड)

  • अरविंद राणा – 10,878 वोट
  • सरफराज अहमद – 10,644 वोट
  • सुदेश चंद्रवंशी – 8,202 वोट
  • विकास राणा – 5,670 वोट
  • मोहम्मद तसलीम – 2,878 वोट

 

RELATED ARTICLES

Most Popular