23,500 वोट पाकर दर्ज की जीत; 36 वार्ड पार्षदों के नतीजे भी घोषित
Highlights
- हजारीबाग नगर निगम में मेयर पद पर अरविंद कुमार राणा विजयी
- 4,657 वोटों के अंतर से सरफराज अहमद को हराया
- राणा को 23,500 वोट, सरफराज को 18,847 वोट
- 36 वार्ड पार्षदों के परिणाम भी सामने आए
- कई नए चेहरों को मौका, कुछ पुराने प्रतिनिधियों की वापसी
विस्तार
हजारीबाग। नगर निगम चुनाव 2026 में अरविंद कुमार राणा ने मेयर पद पर शानदार जीत दर्ज की है। मतगणना पूरी होने के बाद मिले आंकड़ों के अनुसार, राणा को कुल 23,500 वोट प्राप्त हुए, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सरफराज अहमद को 18,847 वोट मिले। इस तरह अरविंद कुमार राणा ने 4,657 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। हालांकि आधिकारिक अधिसूचना जारी होने की प्रक्रिया जारी है, लेकिन परिणाम स्पष्ट हो चुके हैं। आंकड़ो में अगर कोई बदलाव होता है तो वो जरुर बदला जाएगा।
36 वार्ड पार्षदों की सूची
हजारीबाग नगर निगम के 36 वार्डों के पार्षद पदों के परिणाम भी घोषित कर दिए गए हैं। वार्डवार विजेताओं की सूची इस प्रकार है:
- सजदा खातून
- निखत यास्मीन
- विजय प्रसाद
- अनिल प्रसाद
- रेखा सिंह
- रिंकू वर्मा
- रीता नाथ
- अनीता गुप्ता
- बैजनाथ राम
- पाकीजा खातून
- मुर्मू चांकी
- निशा सिंहा
- विकास यादव
- प्रभा गुप्ता
- अंशिका प्रिया
- जमील कुरैशी
- कुणाल चौरसिया
- रुपाली कुमारी
- शिला देवी
- पमिता सिन्हा
- टिंकू खान
- मिताली रश्मि
- दीपक सिंह
- क्रांति देवी
- भूलन राम
- मोना देवी
- सोनी क्षेत्री कृष्णा
- दीप रंजन
- मीना देवी
- समां परवीन
- सुधा कुमारी
- मुस्तकीम उर्फ मंडूल
- मुन्नी देवी
- कैलाश साव
- अनामिका पासवान
- अविनाश यादव
चुनावी संदेश
हजारीबाग नगर निगम के नतीजे यह संकेत देते हैं कि मतदाताओं ने इस बार बदलाव और अनुभव दोनों को संतुलित समर्थन दिया है। जहां मेयर पद पर नया नेतृत्व मिला है, वहीं कई वार्डों में नए चेहरों के साथ पुराने जनप्रतिनिधियों को भी दोबारा मौका मिला है।
अब नई नगर सरकार से शहर में—
- बेहतर बुनियादी सुविधाएं
- साफ-सफाई और जल निकासी व्यवस्था
- सड़क और प्रकाश व्यवस्था में सुधार
- पारदर्शी प्रशासन
जैसी अपेक्षाएं जुड़ी हुई हैं।
