Tuesday, February 17, 2026
Homeखबर स्तम्भसीएम हेमंत सोरेन से विदेश में पढ़ रहे झारखंड के स्कॉलर्स की...

सीएम हेमंत सोरेन से विदेश में पढ़ रहे झारखंड के स्कॉलर्स की शिष्टाचार भेंट

मरंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा छात्रवृत्ति योजना पर हुई चर्चा, अंतरराष्ट्रीय शिक्षा अवसर बढ़ाने पर जोर

Highlights 

  • मुख्यमंत्री आवास में शिष्टाचार मुलाकात
  • UK की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी के स्कॉलर्स शामिल
  • छात्रवृत्ति योजना की सराहना
  • विदेश में पढ़ रहे आदिवासी छात्रों का जिक्र
  • 2050 तक अधिक छात्रों को लाभ देने का लक्ष्य
  • हर वर्ष 25 छात्र पा रहे योजना का लाभ

विस्तार 

रांची। कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से विदेशों में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे झारखंड के स्कॉलर्स ने शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने सभी का स्वागत करते हुए उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों पर प्रसन्नता जताई।

इन स्कॉलर्स ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में—

  • डॉ. रेजिना हांसदा
    (Lecturer, Development & Justice — University of Edinburgh, UK)
  • डॉ. रिचर्ड टोप्पो
    (Masters — Oxford University, PhD — International Institute of Social Studies)
  • सुश्री माधुरी खलखो
    (PhD Scholar — SOAS, UK)
  • सुश्री रूबी हेंब्रम
    (PhD Scholar — London School of Economics, UK)
  • सुश्री नोलीना मिंज
    (Masters — University of St. Andrews, UK)

शामिल रहीं।

छात्रवृत्ति योजना की सराहना

स्कॉलर्स ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी दूरदर्शी सोच और शिक्षा के प्रति मजबूत विजन के कारण झारखंड के मेधावी छात्र विदेशों में राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं।

विदेश यात्रा का सकारात्मक प्रभाव

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की विदेश यात्रा के दौरान छात्रवृत्ति योजना के तहत पढ़ रहे छात्रों से मुलाकात एक सराहनीय पहल थी, जिससे छात्रों में नई ऊर्जा का संचार हुआ।

2050 तक बड़ा लक्ष्य

स्कॉलर्स ने बताया कि सरकार की सोच है कि वर्ष 2050 तक इस योजना के माध्यम से अधिक से अधिक छात्रों को विदेश में उच्च शिक्षा और शोध के अवसर मिलें।

उन्होंने आदिवासी छात्रों को पीएचडी और रिसर्च के क्षेत्र में आगे बढ़ाने की अपील भी की।

सीएम ने क्या कहा

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि—

  • मरंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा के बाद आज झारखंड के आदिवासी छात्र ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी तक पहुंच रहे हैं
  • राज्य के छात्रों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अवसर देना सरकार की प्राथमिकता है

उन्होंने बताया कि—

  • वर्तमान में हर वर्ष 25 छात्र
  • मरंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा परदेशीय छात्रवृत्ति योजना का लाभ ले रहे हैं
  • भविष्य में लाभुकों की संख्या बढ़ाने पर सरकार कार्यरत है

स्कॉलर्स को दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने सभी स्कॉलर्स को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और राज्य का नाम रोशन करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular