Sunday, February 15, 2026
Homeखबर स्तम्भरांची में BJP मिलन समारोह: पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां ने समर्थकों संग...

रांची में BJP मिलन समारोह: पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां ने समर्थकों संग थामा कमल

प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और बाबूलाल मरांडी ने दिलाई सदस्यता, निकाय चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज

रांची : भारतीय जनता पार्टी के रांची स्थित प्रदेश कार्यालय में आज आयोजित मिलन समारोह में झारखंड की राजनीति में एक अहम जुड़ाव देखने को मिला। झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता, जुगसलाई से तीन बार विधायक रह चुके एवं राज्य के पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।

उन्हें पार्टी की सदस्यता प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने दिलाई।

भाजपा और मजबूत होगीआदित्य साहू

मिलन समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि

  • दुलाल भुइयां और उनके समाज के लोगों के भाजपा में शामिल होने से पार्टी मजबूत होगी
  • निकाय चुनाव के बीच यह जुड़ाव सुखद परिणाम देगा
  • राज्य सरकार के कार्यकाल में अपराधियों का मनोबल बढ़ा है
  • समाज का हर वर्ग खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है

निकाय चुनाव में BJP की सरकार बनेग बाबूलाल मरांडी

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि

  • दुलाल भुइयां के साथ उनका वर्षों पुराना राजनीतिक अनुभव रहा है
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का बहुमुखी विकास हो रहा है
  • विपक्षी दलों को विकास से कोई सरोकार नहीं है
  • झारखंड में भले JMM-कांग्रेस की सरकार हो, लेकिन निकाय चुनाव में भाजपा कार्यकर्ताओं की सरकार बनेगी

मोदी के विजन से प्रभावितदुलाल भुइयां

सदस्यता ग्रहण करने के बाद पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां ने कहा कि

  • वे और उनका समाज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन से प्रभावित हैं
  • मोदी सरकार दलित और भुइयां समाज को आगे लाने के लिए कार्य कर रही है
  • पार्टी में शामिल होने पर उन्होंने प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया

 

RELATED ARTICLES

Most Popular