टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को हाई-वोल्टेज मुकाबला कंफर्म
Highlights
- AIMIM प्रवक्ता वारिस पठान का बयान
- भारत-पाक मैच खेलने पर जताई आपत्ति
- पुलवामा हमले का किया जिक्र
- पाकिस्तान आतंकी संगठनों पर आरोप
- 15 फरवरी को मैच तय
- पाकिस्तान ने मीटिंग के बाद लिया फैसला
विस्तार
स्पोर्ट्स डेस्क। ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले बहुप्रतीक्षित मुकाबले को लेकर सियासत भी तेज हो गई है। AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने भारत-पाक मैच खेले जाने पर कड़ी आपत्ति जताई है।
क्या कहा वारिस पठान ने?
वारिस पठान ने कहा कि पुलवामा आतंकी हमला और लाल किले पर हुए विस्फोट जैसे मामलों में जैश-ए-मोहम्मद का नाम सामने आया, जो पाकिस्तान से जुड़े आतंकी संगठन हैं।
उन्होंने कहा “हमने ऑपरेशन सिंदूर और ऑपरेशन महादेव किया, लेकिन इसके बाद भी भारत पाकिस्तान के साथ मैच खेल रहा है… हम उन बहनों को क्या जवाब देंगे जिनकी मांग का सिंदूर उजाड़ दिया पाकिस्तान ने… यह बहुत शर्मनाक बात है…”
मैच पर पाकिस्तान का यू-टर्न
ज्ञात हो कि पाकिस्तान आखिरकार टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के साथ मैच खेलने को राजी हो गया है। लाहौर में हुई अहम बैठक के बाद पाकिस्तान ने यह फैसला लिया।
15 फरवरी को मुकाबला तय
अब भारत बनाम पाकिस्तान का हाई-वोल्टेज मैच 15 फरवरी को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार खेला जाएगा। इस मुकाबले को लेकर दुनियाभर के क्रिकेट प्रशंसकों में जबरदस्त उत्साह है।
क्या बदला टूर्नामेंट शेड्यूल?
इससे पहले स्कॉटलैंड द्वारा बांग्लादेश को रिप्लेस किए जाने के बाद टूर्नामेंट शेड्यूल में बदलाव किया गया था। लेकिन पाकिस्तान द्वारा पहले बॉयकॉट संकेत और बाद में यू-टर्न लेने के बावजूद-
➡️ टी20 वर्ल्ड कप के शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
➡️ भारत-पाक मैच तय तारीख पर ही खेला जाएगा।
