Friday, October 16, 2026
Homeखबर स्तम्भपंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर रांची में श्रद्धांजलि, भाजपा नेताओं ने...

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर रांची में श्रद्धांजलि, भाजपा नेताओं ने किया माल्यार्पण

दीनदयाल चौक पर प्रतिमा पर पुष्पांजलि, ‘अंत्योदय’ विचार को बताया पार्टी की नीति का आधार

Highlights

  • रांची में पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम
  • दीनदयाल चौक पर हुआ माल्यार्पण
  • भाजपा नेता व कार्यकर्ता रहे उपस्थित
  • ‘अंत्योदय’ विचार को किया याद
  • अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने पर जोर

विस्तार

रांची : पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के अवसर पर राजधानी रांची स्थित पंडित दीनदयाल चौक पर उनकी प्रतिमा पर भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस दौरान उपस्थित नेताओं ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को स्मरण करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

‘अंत्योदय’ विचार को किया याद

कार्यक्रम में नेताओं ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का ‘अंत्योदय’ का विचार- यानी समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाना -आज भी भारतीय जनता पार्टी की नीतियों का मूल आधार है।

सच्चे विकास की परिभाषा

नेताओं ने कहा कि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति का उत्थान ही सच्चा विकास है और पार्टी इसी सोच को लेकर कार्य कर रही है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular