Monday, February 9, 2026
Homeखबर स्तम्भकांग्रेस दिशाहीन और झूठ की राजनीति करने वाली पार्टी बन गई है:...

कांग्रेस दिशाहीन और झूठ की राजनीति करने वाली पार्टी बन गई है: प्रदीप वर्मा

रांची में भाजपा प्रदेश महामंत्री व राज्यसभा सांसद का बयान, विपक्ष की भूमिका निभाने की दी नसीहत

Highlights

  • रांची में प्रदीप वर्मा की प्रेस वार्ता
  • कांग्रेस पर तीखा हमला
  • दिशाहीन और तथ्यहीन राजनीति का आरोप
  • नेतृत्व पर भी उठाए सवाल
  • सशक्त विपक्ष की भूमिका निभाने की दी सलाह

विस्तार

 रांची :भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा ने कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला है।

आज रांची में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब एक दिशाहीन और झूठ की राजनीति करने वाली पार्टी बनकर रह गई है।

नेतृत्व पर उठाए सवाल

प्रदीप वर्मा ने कांग्रेस नेतृत्व पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी का नेतृत्व अब ऐसे व्यक्ति के हाथों में चला गया है, जो बिना तथ्यों के किसी भी मुद्दे पर बयानबाजी करता है।

हंगामा खड़ा करना बना चरित्र

उन्होंने आरोप लगाया कि देशभर में अनावश्यक हंगामा खड़ा करना कांग्रेस का राजनीतिक चरित्र बन चुका है और पार्टी मुद्दों पर गंभीर चर्चा के बजाय भ्रम फैलाने की राजनीति कर रही है।

सशक्त विपक्ष बनने की नसीहत

भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस को झूठ और तथ्यहीन राजनीति से ऊपर उठना चाहिए और लोकतंत्र में एक जिम्मेदार व सशक्त विपक्ष की भूमिका निभानी चाहिए।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular