Saturday, February 7, 2026
Homeखबर स्तम्भराजद गिरिडीह ने महापौर प्रत्याशी गौरव कुमार को दिया समर्थन, प्रेस वार्ता...

राजद गिरिडीह ने महापौर प्रत्याशी गौरव कुमार को दिया समर्थन, प्रेस वार्ता में आधिकारिक घोषणा

जिला अध्यक्ष इरफान आलम बोले-गौरव कुमार के नेतृत्व में संभव है गिरिडीह का समुचित विकास

Highlights

  • राजद ने महापौर प्रत्याशी गौरव कुमार को दिया समर्थन
  • कोलडीहा में प्रेस वार्ता कर हुई आधिकारिक घोषणा
  • जिला अध्यक्ष इरफान आलम ने किया ऐलान
  • कार्यकर्ता पूरी ताकत से करेंगे चुनाव प्रचार
  • गौरव कुमार ने जताया आभार

विस्तार

गिरिडीह :नगर निगम महापौर चुनाव को लेकर गिरिडीह की राजनीति में नया मोड़ आया है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की गिरिडीह जिला इकाई ने महापौर प्रत्याशी गौरव कुमार को अपना आधिकारिक समर्थन देने की घोषणा की है। अब गौरव कुमार राजद समर्थित उम्मीदवार के रूप में चुनावी मैदान में उतरेंगे।

प्रेस वार्ता में हुई आधिकारिक घोषणा

इस संबंध में जानकारी देते हुए राजद गिरिडीह जिला अध्यक्ष इरफान आलम ने कोलडीहा पुराना बस डिपो के समीप स्थित गौरव कुमार के कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में समर्थन की औपचारिक घोषणा की।

कर्मठ और शिक्षित उम्मीदवार बताया

इरफान आलम ने कहा कि गौरव कुमार एक कर्मठ, शिक्षित और जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील उम्मीदवार हैं। उनके नेतृत्व में गिरिडीह शहर का समुचित विकास संभव है।उन्होंने बताया कि पार्टी नेतृत्व से विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है।

पूरी ताकत से प्रचार करेगी राजद

जिला अध्यक्ष ने कहा कि राजद के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ गौरव कुमार के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे और उन्हें जीत दिलाने के लिए एकजुट होकर काम करेंगे।

गौरव कुमार ने जताया आभार

समर्थन मिलने पर गौरव कुमार ने राजद नेतृत्व और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनता के विश्वास और समर्थन के साथ उन्हें शहर के विकास के लिए काम करने का अवसर मिलेगा।

ये रहे मौजूद

प्रेस वार्ता में राजद जिला अध्यक्ष इरफान आलम, जिला महासचिव शाहबाज कादरी सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular