Saturday, February 7, 2026
Homeखबर स्तम्भनगर अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आबंटित, चुनावी सरगर्मी तेज

नगर अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आबंटित, चुनावी सरगर्मी तेज

चतरा नगर परिषद चुनाव को लेकर प्रक्रिया पूरी, निर्वाची पदाधिकारी ने दिया निष्पक्ष मतदान का संदेश

Highlights

  • चतरा नगर परिषद चुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़ी
  • अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों को मिला चुनाव चिन्ह
  • अपर समाहर्ता अविन्द कुमार ने किया आबंटन
  • निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव की अपील
  • प्रतीक चिन्ह मिलते ही तेज हुई चुनावी गतिविधि

विस्तार

चतरा : नगर परिषद चुनाव को लेकर चतरा में चुनावी प्रक्रिया तेज हो गई है। शुक्रवार, 7 फरवरी को नगर अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों के बीच चुनाव चिन्ह का औपचारिक आबंटन किया गया।

अध्यक्ष पद के लिए नियुक्त निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता अविन्द कुमार ने सभी प्रत्याशियों को उनके-उनके चुनाव चिन्ह प्रदान किए।

किसे मिला कौन-सा चुनाव चिन्ह

आबंटित चुनाव चिन्ह इस प्रकार हैं

  • अताउर रहमान → एयर कंडीशन
  • अभिषेक कुमार → छड़
  • अमन कुमार → चूड़ियां
  • मो. आशिक → बैट्री टॉर्च
  • मो. इरफान आलम → बेंच
  • जमुना प्रसाद → बिस्किट
  • मो. तनवीर अख्तर → बक्शा
  • मो. तौफीक आलम → ईंट
  • दिनेश कुमार → बाल्टी
  • पप्पू यादव → कैमरा
  • मो. बशीर निजामुद्दीन → कार्पेट
  • वीरेंद्र दास → सीसीटीवी कैमरा
  • राजबीर → चपाती रोलर
  • राजेश कुमार → चिमनी
  • राजेश रौशन → नारियल फार्म
  • लक्ष्मी शुक्ल → कंप्यूटर माउस
  • विद्यासागर आर्य → घन
  • शंकर प्रसाद → हीरा
  • संजय कुमार → डोली
  • संजय कुमार जायसवाल → ड्रिल मशीन
  • सुदेश कुमार → बिजली का खंभा
  • हिमांशु कुमार → बांसुरी

निर्वाची पदाधिकारी की अपील

इस मौके पर निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता अविन्द कुमार ने सभी प्रत्याशियों से अपील की कि वे निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव संपन्न कराने में प्रशासन का सहयोग करें।उन्होंने कहा कि आचार संहिता का पालन करते हुए स्वच्छ चुनाव कराना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular