राज्यवासियों की सुख-समृद्धि और उन्नति की कामना, विधि-विधान से सम्पन्न हुई पूजा
Highlights
- सीएम हेमन्त सोरेन रजरप्पा मंदिर पहुंचे
- विधायक कल्पना सोरेन भी रहीं साथ
- माँ छिन्नमस्तिका मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना
- नारियल बलि देकर लिया आशीर्वाद
- पुरोहितों ने परंपरागत रीति से कराया पूजन
- मंदिर न्यास समिति ने किया सम्मानित
विस्तार
रजरप्पा : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज अपनी धर्मपत्नी एवं विधायक कल्पना सोरेन के साथ प्रसिद्ध सिद्धपीठ माँ छिन्नमस्तिका मंदिर, रजरप्पा पहुंचे।
मुख्यमंत्री ने यहां पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर माता रानी से राज्यवासियों की सुख, समृद्धि, खुशहाली और उन्नति की कामना की।
नारियल बलि देकर मांगा आशीर्वाद
पूजन के दौरान मुख्यमंत्री ने परंपरा के अनुसार नारियल बलि अर्पित की तथा रक्षा सूत्र बंधवाकर माँ छिन्नमस्तिका से आशीर्वाद लिया। उन्होंने मंदिर परिसर में शीश झुकाकर प्रदेश की शांति और विकास के लिए प्रार्थना की।
विधि-विधान से सम्पन्न हुई पूजा
मौके पर उपस्थित धार्मिक पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार संपूर्ण पूजा सम्पन्न कराई।
मंदिर न्यास समिति ने किया सम्मानित
इस अवसर पर रजरप्पा मंदिर न्यास समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन को प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।
