मध्यम वर्ग, कृषि और महंगाई पर बजट को बताया निराशाजनक
Highlights
- सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो ने बजट को जनविरोधी बताया
- कहा— बजट से आम जनता को कोई राहत नहीं
- मध्यम वर्ग को आयकर में कोई छूट नहीं
- कृषि क्षेत्र की अनदेखी का आरोप
- बजट से महंगाई बढ़ने की आशंका
विस्तार
बलियापुर। सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक चंद्रदेव महतो ने केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए बजट की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने इस बजट को जनविरोधी बताते हुए कहा कि इससे आम जनता का भला होने वाला नहीं है।
विधायक चंद्रदेव महतो ने कहा कि बजट में किसी भी सेक्टर को ठोस लाभ नहीं दिया गया है। खासकर मध्यम वर्ग को आयकर में कोई राहत नहीं मिली, जिससे आम लोगों की उम्मीदों को गहरा झटका लगा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि बजट में कृषि क्षेत्र की पूरी तरह अनदेखी की गई है, जबकि देश की बड़ी आबादी आज भी खेती पर निर्भर है। किसानों के हित में कोई ठोस घोषणा नहीं की गई, जो चिंताजनक है।
सिंदरी विधायक ने यह भी कहा कि मौजूदा बजट से महंगाई बढ़ने की आशंका है, जिससे आम जनता पर आर्थिक बोझ और बढ़ेगा। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि वह आम लोगों, किसानों और मध्यम वर्ग को राहत देने के लिए बजट में आवश्यक संशोधन करे।

