Monday, February 2, 2026
Homeखबर स्तम्भझरिया के उपर कूल्ही और शमशेर नगर में जनसंपर्क नहीं, जनविस्फोट!

झरिया के उपर कूल्ही और शमशेर नगर में जनसंपर्क नहीं, जनविस्फोट!

अंकुर अग्रवाल की मौजूदगी से चुनावी माहौल हुआ लाल-गरम

Highlights

  •  उपर कूल्ही और शमशेर नगर में गरमाया चुनावी माहौल
  • महापौर प्रत्याशी अमित अग्रवाल के भाई अंकुर अग्रवाल ने किया जनसंपर्क
  • घर-घर पहुंचकर लोगों से किया सीधा संवाद
  • युवाओं, महिलाओं और बुज़ुर्गों में दिखा जबरदस्त उत्साह
  • फूल-मालाओं और नारों से हुआ जोरदार स्वागत
  • क्षेत्र में बढ़ा चुनावी तापमान

विस्तार

झरिया के उपर कूल्ही और शमशेर नगर इलाके में उस वक्त सियासी सरगर्मी चरम पर पहुंच गई, जब महापौर प्रत्याशी अमित अग्रवाल के भाई अंकुर अग्रवाल ने व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस जनसंपर्क को लोगों का ऐसा जबरदस्त समर्थन मिला कि पूरा इलाका चुनावी रंग में रंग गया।

जनसंपर्क के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक अपने-अपने घरों से बाहर निकलकर अंकुर अग्रवाल से जुड़े। युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों में खासा उत्साह देखने को मिला। कई स्थानों पर समर्थकों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया और जोरदार नारेबाजी के साथ अपना समर्थन जाहिर किया।

घर-घर संवाद, समस्याओं पर सीधी बात

अंकुर अग्रवाल ने जनसंपर्क के दौरान घर-घर जाकर लोगों से सीधा संवाद किया। स्थानीय नागरिकों ने उनके सामने विकास, साफ-सफाई, पेयजल, सड़क और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दे रखे।अंकुर अग्रवाल ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए सकारात्मक पहल और समाधान का भरोसा दिलाया।

लोगों का उत्साह, सियासी जानकारों की नजर

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह का सक्रिय और प्रभावी जनसंपर्क लंबे समय बाद देखने को मिला है। जिस जोश और समर्थन के साथ लोग जुड़े नजर आए, उसने क्षेत्र में चुनावी चर्चा को और तेज कर दिया है।

राजनीतिक जानकारों की मानें तो उपर कूल्ही और शमशेर नगर में हुआ यह जनसंपर्क आने वाले चुनाव में अहम भूमिका निभा सकता है। जिस तरह से जनसमर्थन सामने आया है, उससे साफ है कि झरिया में चुनावी तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular