Sunday, February 1, 2026
Homeझारखंडरांची के खादगढ़ा बस स्टैंड में भीषण आग, एक साथ 6 बसें...

रांची के खादगढ़ा बस स्टैंड में भीषण आग, एक साथ 6 बसें धूं-धूं कर जलीं

खड़ी बसों में अचानक लगी आग, मौके पर दमकल और पुलिस की टीम, इलाके में अफरा-तफरी

 

Highlights 

  • रांची के खादगढ़ा बस स्टैंड में अचानक आग लगने से हड़कंप 
  • पहले दो बसों में लगी आग, देखते ही देखते 6 बसें चपेट में 
  • बस स्टैंड में मची अफरा-तफरी 
  • ड्राइवर और खलासी बसों को सुरक्षित स्थान पर ले जाने में जुटे 
  • दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं 
  • लोअर बाजार थाना और खादगढ़ा टीओपी की पुलिस मौजूद

विस्तार

रांची। राजधानी रांची के खादगढ़ा बस स्टैंड में रविवार दोपहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब स्टैंड में खड़ी दो बसों से अचानक धुआं निकलने लगा। कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप ले लिया और लपटें इतनी तेज हो गईं कि आसपास खड़ी चार अन्य बसें भी इसकी चपेट में आ गईं।

एक साथ कुल छह बसों में आग लगने से बस स्टैंड में हड़कंप मच गया। आग की लपटें और काला धुआं दूर से ही दिखाई देने लगा, जिससे यात्रियों और आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई।

घटना के बाद बसों में मौजूद ड्राइवर और खलासी अपनी-अपनी बसों को सुरक्षित स्थान पर ले जाने में जुट गए। वहीं सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया गया।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए लोअर बाजार थाना और खादगढ़ा टीओपी के पुलिस अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं और सुरक्षा व्यवस्था संभाले हुए हैं।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन बसों को भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।

खबर लगातार अपडेट की जा रही है…

RELATED ARTICLES

Most Popular