Wednesday, January 28, 2026
Homeखबर स्तम्भमेयर प्रत्याशी की दौड़ में गौरव कुमार की एंट्री, सबसे युवा और...

मेयर प्रत्याशी की दौड़ में गौरव कुमार की एंट्री, सबसे युवा और शिक्षित दावेदार के रूप में उभरे

गिरिडीह नगर निगम चुनाव 2026 में मेयर पद के लिए युवा नेता गौरव कुमार ने ठोकी ताल, राजनीति में बढ़ी हलचल

Highlights

  • गिरिडीह नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज
  • युवा नेता गौरव कुमार ने मेयर प्रत्याशी बनने की इच्छा जताई
  • दिल्ली विश्वविद्यालय से राजनीतिक शास्त्र में स्नातक
  • 13 वर्षों से सक्रिय राजनीति में जुड़ाव
  • शहर के सबसे युवा और शिक्षित दावेदारों में शामिल
  • विकास, पारदर्शिता और जनसेवा को बताया प्राथमिकता

विस्तार

गिरिडीह : झारखंड में नगर निकाय चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। गिरिडीह नगर निगम में महापौर, उप-महापौर सहित अन्य पदों को लेकर दावेदारों की सक्रियता बढ़ती नजर आ रही है।

इसी क्रम में युवा नेता गौरव कुमार ने नगर निगम चुनाव-2026 में मेयर प्रत्याशी बनने की इच्छा जाहिर कर राजनीतिक हलकों में हलचल पैदा कर दी है।

सबसे युवा और शिक्षित दावेदार

गौरव कुमार दिल्ली विश्वविद्यालय से राजनीतिक शास्त्र में स्नातक हैं।
वे पिछले 13 वर्षों से सक्रिय राजनीति और सामाजिक गतिविधियों से जुड़े हुए हैं।
उनकी छवि एक युवा, शिक्षित और जमीनी नेता के रूप में देखी जा रही है, जिसके कारण उन्हें गिरिडीह के सबसे युवा और शिक्षित मेयर दावेदारों में गिना जा रहा है।

विकास को बताया प्राथमिक लक्ष्य

गौरव कुमार ने कहा कि यदि जनता उन्हें सेवा का अवसर देती है, तो वे गिरिडीह नगर के सर्वांगीण विकास को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बनाएंगे।

उन्होंने कहा “शहर में बेहतर नागरिक सुविधाएं, पारदर्शी प्रशासन और जनसमस्याओं का त्वरित समाधान मेरी प्राथमिकता होगी। युवाओं की भागीदारी से गिरिडीह को एक आधुनिक और विकसित शहर बनाने का प्रयास करूंगा।”

जनता और युवाओं में मजबूत पकड़

अपने राजनीतिक और सामाजिक अनुभव का उल्लेख करते हुए गौरव कुमार ने कहा कि वे लंबे समय से जनसेवा से जुड़े हुए हैं।सरल स्वभाव और जमीनी जुड़ाव के कारण युवाओं के साथ-साथ आम नागरिकों में भी उनकी अच्छी पकड़ मानी जा रही है।

चुनावी मुकाबला होगा रोचक

नगर निगम चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे गिरिडीह की राजनीति और भी रोचक होती जा रही है।
अब देखना यह होगा कि जनता किसे अपना जनादेश देती है और मेयर पद की दौड़ में कौन आगे निकलता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular