एक्स पर पोस्ट कर राहुल गांधी ने देशवासियों को दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं, संविधान की रक्षा पर दिया जोर
Highlights
- राहुल गांधी ने गणतंत्र दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं
- संविधान को बताया हर भारतीय की सबसे बड़ी ताकत
- समानता और सौहार्द पर जोर
- संविधान की रक्षा को गणतंत्र की रक्षा बताया

विस्तार
नई दिल्ली- कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने संविधान को हर भारतीय का सबसे बड़ा हथियार बताते हुए उसकी रक्षा पर जोर दिया।
राहुल गांधी ने लिखा—
“सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। हमारा संविधान हर भारतीय का सबसे बड़ा हथियार है – यही हमारी आवाज़ है, हमारे अधिकारों का सुरक्षा-कवच। इसी की मज़बूत नींव पर हमारा गणतंत्र खड़ा है जो समानता और सौहार्द से ही सशक्त होगा। संविधान की रक्षा ही, भारतीय गणतंत्र की रक्षा है – हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों को सच्ची श्रद्धांजलि है। जय हिंद! जय संविधान!”

