Saturday, February 14, 2026
Homeखबर स्तम्भKBC विजेता बिप्लब बिस्वास से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मुलाकात, दी बधाई...

KBC विजेता बिप्लब बिस्वास से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मुलाकात, दी बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री आवास में शिष्टाचार मुलाकात, बिप्लब की सफलता को बताया झारखंड के युवाओं के लिए प्रेरणा

Highlights

  • KBC सीजन 17 के विजेता बिप्लब बिस्वास ने CM हेमंत सोरेन से की मुलाकात
  • मुख्यमंत्री ने शानदार प्रदर्शन के लिए दी हार्दिक बधाई
  • बिप्लब की सफलता को बताया झारखंड और युवाओं के लिए गर्व की बात
  • 1 करोड़ रुपये का सवाल सही जवाब देकर रचा इतिहास
  • अमिताभ बच्चन समेत दर्शकों ने की सराहना

विस्तार

रांची- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में “कौन बनेगा करोड़पति (KBC)” सीजन 17 के विजेता बिप्लब बिस्वास ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उन्हें उनके शानदार प्रदर्शन के लिए हार्दिक बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि “बिप्लब बिस्वास की यह सफलता न केवल झारखंड के लिए गौरव की बात है, बल्कि राज्य के युवाओं के लिए भी एक बड़ी प्रेरणा है। उन्होंने यह साबित कर दिया है कि मेहनत, लगन और ज्ञान के बल पर किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है।” मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि झारखंड सरकार को गर्व है कि राज्य के एक होनहार युवा ने राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है और पूरे राज्य का नाम रोशन किया है।

गौरतलब है कि 30 और 31 दिसंबर 2025 को प्रसारित KBC के एपिसोड में बिप्लब बिस्वास ने 1 करोड़ रुपये के सवाल का सही जवाब देकर यह बड़ी उपलब्धि हासिल की। वे KBC सीजन 17 के दूसरे प्रतिभागी बने जिन्होंने 1 करोड़ रुपये जीतने का गौरव प्राप्त किया।

कार्यक्रम के दौरान बिप्लब की तर्कशक्ति, व्यापक ज्ञान और आत्मविश्वास की न केवल दर्शकों ने, बल्कि शो के होस्ट अमिताभ बच्चन ने भी खुलकर सराहना की थी। उनकी इस उपलब्धि से पूरे झारखंड में खुशी और गर्व का माहौल है।

RELATED ARTICLES

Most Popular