Monday, April 20, 2026
Homeखबर स्तम्भचतरा के एघारा में भक्ति का महासंगम: 18 फरवरी से गूंजेगा ‘रुद्र...

चतरा के एघारा में भक्ति का महासंगम: 18 फरवरी से गूंजेगा ‘रुद्र चण्डी महायज्ञ’

बिहार-झारखंड बॉर्डर पर स्थित एघारा में शिव-शक्ति प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारी तेज, यज्ञ समिति का हुआ गठन

 Highlights

  • एघारा पंचायत में श्री श्री 108 रुद्र चण्डी महायज्ञ की तैयारी जोरों पर
  • 18 फरवरी से सात दिवसीय महायज्ञ का भव्य आयोजन
  • वृंदावन की रोशनी शास्त्री सुनाएंगी रामकथा
  • बाबा धाम (तारापुर) के यज्ञाचार्य ब्रजेश मिश्रा कराएंगे अनुष्ठान
  • कलश यात्रा, प्राण-प्रतिष्ठा, रामलीला और विशाल भंडारे का आयोजन

चतरा :प्रतापपुर प्रखंड अंतर्गत एघारा पंचायत में आगामी फरवरी माह में भक्ति, श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। बिहार-झारखंड सीमा पर स्थित इस गांव में श्री श्री 108 श्री रुद्र चण्डी महायज्ञ सह शिव एवं देवी मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है।

इसी कड़ी में उत्क्रमित मध्य विद्यालय एघारा के प्रांगण में एक अहम तैयारी बैठक आयोजित की गई, जिसमें महायज्ञ को ऐतिहासिक रूप देने के लिए विस्तृत रूपरेखा तय की गई और जनसहयोग की अपील की गई।

 यज्ञ समिति का गठन

बैठक की अध्यक्षता विद्यासागर पाठक ने की। सर्वसम्मति से यज्ञ समिति का गठन किया गया, जिसमें

यज्ञ अध्यक्ष: सुरेंद्र भारती (मुखिया पति, एघारा)

सचिव: सूरजमल प्रसाद

कोषाध्यक्ष: सुधीर कुमार, संजय प्रसाद एवं रविन्द्र प्रसाद

बैठक में रंजीत कुमार पासवान, भोला प्रसाद, अंकेश पाठक समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने श्रद्धालुओं से तन-मन-धन से सहयोग करने की अपील की।

महायज्ञ का कार्यक्रम

16 जनवरी झंडा गाड़ने के साथ महायज्ञ का शुभारंभ

18 फरवरी सुबह 9 बजे से भव्य कलश यात्रा

जलयात्रा एवं मंडप प्रवेश

19 फरवरी

अग्नि स्थापना

पंचांग पूजन

20 फरवरी

नगर भ्रमण

शिव एवं देवी प्रतिमाओं की प्राण-प्रतिष्ठा

26 फरवरी

पूर्णाहुति

हवन

विशाल महाभंडारा

रामकथा, रामलीला और मेले का आकर्षण

इस सात दिवसीय महायज्ञ में श्रद्धालुओं को भक्ति के साथ मनोरंजन का भी अवसर मिलेगा।

19 से 25 फरवरी तक प्रतिदिन शाम 7 बजे से: वृंदावन से पधारीं पूज्या देवी रोशनी शास्त्री की रामकथा रात 10 बजे से: भव्य रामलीला मंचन बच्चों और युवाओं के लिए मीना बाजार, नौका झूला, ब्रेक डांस, मौत का कुआं जैसे आकर्षण भी लगाए जाएंगे।

वैदिक अनुष्ठान और भंडारा

बाबा धाम (तारापुर) के सुप्रसिद्ध यज्ञाचार्य पंडित ब्रजेश मिश्रा के नेतृत्व में वैदिक विधि-विधान से महायज्ञ संपन्न कराया जाएगा।
यज्ञ समिति की ओर से विशेष व्यवस्था की गई है कि प्रतिदिन शाम 7 से रात 9 बजे तक भंडारा चलेगा।

समस्त ग्रामवासी एवं आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे सपरिवार इस पुण्य अनुष्ठान में भाग लेकर धर्म लाभ अर्जित करें

 

RELATED ARTICLES

Most Popular